Sunday 19 July 2015

गतिविधियां

1.    वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, शारीरिक, आरोग्य आदि के विकास, उत्थान और सुधार के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
2.    क्लब के सदस्यों व प्रशिक्षु पत्रकारों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं व विशेष व्याख्यानों का आयोजन।
3.    क्लब के सदस्यों व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविरों/योग शिविरों के क्रम में प्रति माह एक शिविर आयोजित करने का प्रयास।
4.    वाराणसी, उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की एस॰ अतिबल स्मृति छाया चित्र प्रदर्शिनी/प्रतियोगिता का आयोजन।
5.    कांजिलाल स्मृति कार्टून प्रदर्शिनी/प्रतियोगिता का आयोजन।
6.    प्रतिवर्ष पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।
7.    समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
8.    क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज आदि खेल प्रतियोगिताओं का प्रति वर्ष आयोजन।
9.    शहर की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं को जोड़कर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन।
10.    सांस्कृतिक निधियों का कोश भरने का भी सतत प्रयास।

No comments:

Post a Comment